यदि कोई कंपनी किसी सेवा के लिए ग्राहक पर Aadhaar देने का दबाव बनाती है तो भारी जुर्माने के साथ ही ऐसा करने वाले को जेल की सजा भी हो सकती है।
आधार कार्ड को लेकर एक और फैसला आ गया है। यदि कोई कंपनी किसी सेवा के लिए ग्राहक पर Aadhaar देने का दबाव बनाती है तो भारी जुर्माने के साथ ही ऐसा करने वाले को जेल की सजा भी हो सकती है। इस नए नियम के तहत आधार की जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ वही संस्थाएं कर सकती हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत दी है।
जुर्माने के साथ 10 साल की सजा
इसका अर्थ यह है कि अब मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियां या बैंक पहचान के सबूत के लिए आधार देने का दबाव ग्राहक पर नहीं बना सकेंगे। उन्हें ग्राहकों को पहचान के सबूत के लिए दूसरे विकल्पों के बारे में बताना होगा। सरकारी अधिकारियों के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माने के साथ ही 10 साल की जेल की सजा का प्रस्ताव है।
तीन कानूनों में होगा संशोधन
सरकार आधार अधिनियम सहित तीन कानूनों में संशोधन करेगी। इसके बाद आधार के लिए दबाव बनाने पर जुर्माना लगाने के साथ ही आधार e-kyc का वैकल्पिक इस्तेमाल और ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट ने आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर कम्युनिकेशंस और मनी लाउंड्रिंग कानून में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
पुराना जुर्माना भी रहेगा लागू
कम्युनिकेशंस और मनी लाउंड्रिंग कानून में संशोधन के बाद ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन लेने या बैंक में खाता खोलने के लिए 12 संख्या वाले बायोमैट्रिक आईडी के ई-केवाईसी फीचर का इस्तेमाल करने का विकल्प मिल जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पुराने जुर्माने को जारी रखने के साथ दो या तीन नए जुर्माने के लिए कानून बनाया जा रहा है।
कंपनी को देना होगा जानकारी
अधिकारियों ने यह भी कहा है कि कानून के तहत यदि कोई कंपनी ग्राहक को पहचान या ऑथेंटिकेशन के दूसरे विकल्पों की जानकारी नहीं देती है तो उस पर जुर्माना लगेगा। उम्मीद है कि सरकार संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में इन संशोधनों के लिए प्रस्ताव पेश कर देगी। संसद का यह सत्र 8 जनवरी तक चलेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications