देश की सबसे वैल्यूड टॉप 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण मार्केट कैप संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 42,513.94 करोड़ रुपये बढ़ा।
देश की सबसे वैल्यूड टॉप 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण मार्केट कैप संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 42,513.94 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई रहा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर एचयूएल, आईटीसी, इन्फोसिस तथा मारुति सुजुकी के मार्केट कैप में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज आरआईएल, एचडीएफसी बैंक , कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी के एम-कैप में गिरावट आई।

इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
समीक्षाधीन सप्ताह में एसबीआई का एम-कैप 12,271.31 करोड़ रुपये बढ़कर 2,58,054.45 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 10,724.92 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 3,08,248.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
वहीं मारुति सुजुकी का m-cap 10,270.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,215.10 करोड़ रुपये, एचयूएल का 7,348.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,932.02 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 1,897.99 करोड़ रुपये बढ़कर 3,37,535.08 करोड़ रुपये रहा।
इनका गिरा मार्केट कैप
वहीं आरआईएल का मार्केट कैप 13,627.91 करोड़ रुपये घटकर 7,04,689.61 करोड़ रुपये रहा। जबकि टीसीएस का मार्केट कैप 2,514.10 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,46,443.13 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 8,268.88 करोड़ रुपये घटकर 3,27,342.66 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 5,149.40 करोड़ रुपये कम होकर 2,39,399.48 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 3,235.01 करोड़ रुपये घटकर 5,69,184.46 करोड़ रुपये रहा।
हांलाकि मार्केट कैप के हिसाब से रैंकिंग में शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले पायदान पर रही है। उसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, और मारुति सुजुकी का स्थान रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
