इंडिया पोस्ट ने पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की शुरूआत की है। जो ग्रामीण कारीगरों/स्वयं सहायता समूहों/महिला उद्यमियों/राज्य और केन्द्र सरकार के उपक्रमों
इंडिया पोस्ट ने पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की शुरूआत की है। जो ग्रामीण कारीगरों/स्वयं सहायता समूहों/महिला उद्यमियों/राज्य और केन्द्र सरकार के उपक्रमों को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों को बेचने में मददगार होगा।
शुक्रवार को नेशनल मीडिया सेंटर में कार्यक्रम के दौरान, संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने इस पोर्टल को लॉन्च किया। इसके साथ ही दीनदयाल स्पर्श योजना के लिए चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की और डाक विभाग के बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को मेघदूत पुरस्कार प्रदान किये गये।
इंडिया पोस्ट की नेटबैंकिंग कैसे करें इस्तेमाल
पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग सेवा का फायदा https://ebanking.indiapost.gov.in/ पर जाकर उठा सकता है।
हांलाकि वेबसाइट पर उल्लिखित बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यू) केमुताबिक, इंडिया पोस्ट की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपके पास इन सारे दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
1. वेलिड एवं एक्टिव सिंगल या जॉइंट अकाउंट होना चाहिए ।
2. अगर केवाईसी डॉक्युमेंट जमा नहीं किया है, तो वह आपके पास होना चाहिए।
3. एक्टिव एटीएम/डेबिट कार्ड ।
4. मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी रजिस्टर्ड होना चाहिए ।
5. पैन नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए ।
होम ब्रांच में जाकर एक आवेदन देना
वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक को पोस्ट ऑफिस के होम ब्रांच में जाकर एक आवेदन देना पडे़गा। जिसके एक दिन बाद उसे इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिल जाएगी। इंटरनेट बैंकिंग सफलतापूर्वक एक्टिवेट होने पर आपके मोबाइल पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा।
इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने के बाद आपको वेबसाइट पर 'न्यू यूजर एक्टिवेशन' हाइपरलिंक के जरिये उसे कन्फिग्यर करना होगा। इसे कन्फिग्यर करने के लिए आपके पास आपका कस्टमर आईडी या सीआईएफ आईडी और अकाउंट आईडी होना जरूरी है।
क्या-क्या मिल रही हैं सुविधाएं?
इसके इस्तेमाल से आप किसी दूसरे पीओएसबी अकाउंट को फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही, आप सेविंग्स बैंक अकाउंट से अपने आरडी अकाउंट, पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप आरडी अकाउंट और टर्म डिपॉजिट अकाउंट खोल और बंद कर सकते हैं। आप अपने पीपीएफ अकाउंट से पैसे की निकासी भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications