सात दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 1.66 करोड़ डालर की मामूली बढ़ोतरी के साथ 393.734 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
सात दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 1.66 करोड़ डालर की मामूली बढ़ोतरी के साथ 393.734 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई है। इससे पिछले सप्ताह में देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 93.28 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.718 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

आरबीआई आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन एक्सचेंज एसेट्स 97 लाख डॉलर बढ़कर 368.497 अरब डॉलर हो गई।
डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में मुद्रा भंडार में शामिल यूरो, पौंड और जापानी येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि अथवा गिरावट के प्रभाव भी शामिल हैं।
वहीं इससे पूर्व 13 अप्रैल 2018 को समाप्त सप्ताह में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 426.028 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था। उसके बाद से फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में गिरावट का रुख बना हुआ है और इसमें करीब 31 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का गोल्ड रिजर्व 21.150 अरब डॉलर पर अपरिर्वितत रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष आईएमएफ से विशेष निकासी अधिकार 25 लाख डॉलर बढ़कर 1.457 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का रिजर्व करेंसी स्टोर भी 44 लाख डॉलर बढ़कर 2.630 अरब डॉलर हो गया
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications