यस बैंक ने गुरुवार को कहा कि चेयरमैन पोस्ट के लिए उम्मीदवार को चुन लिया गया है।
यस बैंक ने गुरुवार को कहा कि चेयरमैन पोस्ट के लिए उम्मीदवार को चुन लिया गया है। वहीं इस नाम को मंजूरी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई को भेजा जाएगा। पिछले महीने अशोक चावला के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है। बैंक ने हालांकि नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर बैंक ने कहा कि ''सर्च एंड सेलेक्शन कमेटी'' और बैंक का ''बोर्ड'' इस दिशा में काम कर रहा है। और तो इसे आरबीआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक समय रहते हुए पूरा कर लिया जाएगा। इस बारे में 9 जनवरी 2019 के बाद आरबीआई को जानकारी दे दी जाएगी।
याद दिला दें कि सितंबर महीने में आरबीआई ने बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ राणा कपूर के कार्यकाल विस्तार पर रोक लगाते हुए बैंक को नया एमडी और सीईओ तलाशने का आदेश दिया था। राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है।
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक का कहना हैं कि बैंक की नॉमिनेशन एंड रिन्यूमरेशन कमेटी और निदेशक मंडल ने नॉन एग्जिक्यूटिव पार्ट टाइम चेयरमैन के पद के लिए नाम को अंतिम मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे मंजूरी के लिए आरबीआई को भेजा जाएगा।
वहीं नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के मामले में सर्च एंड सेलेक्शन कमेटी ने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया है, 'एसएससी अब अगले कुछ दिनों के दौरान इन लोगों के साथ बातचीत कर अंतिम नाम पर मुहर लगाएगी। इसके बाद 9 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक के बाद इस नाम को आरबीआई को भेज दिया जाएगा।
गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 6.48 फीसद की गिरावट के साथ 174.70 रुपये पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
