बाजार में लगातार तीन दिन से हो रही बढ़त आज धीमी पड़ गई है। अन्य दिनों के मुकाबले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बाजार में लगातार तीन दिन से हो रही बढ़त आज धीमी पड़ गई है। अन्य दिनों के मुकाबले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 35941.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 10794.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी हल्की खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15205.84 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14516.93 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि निफ्टी बैंक 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26843.30 के स्तर पर कारोबार हो रहा है और निफ्टी के आईटी सेक्टर भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स और हेल्थकेयर सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई मेटल, बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई एफएमसीजी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईओसी, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रेसिम और बीपीसीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यूपीएल, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और कोटक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 21502.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -1.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
