पेटीएम पेमेंट बैंक को 31 मार्च 2018 को समाप्त वित्त वर्ष में 20.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इससे पिछले वित्त वर्ष में उसका घाटा 30.7 करोड़ रुपये पर था।
पेटीएम पेमेंट बैंक को 31 मार्च 2018 को समाप्त वित्त वर्ष में 20.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इससे पिछले वित्त वर्ष में उसका घाटा 30.7 करोड़ रुपये पर था। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के पास जमा दस्तावेज से यह जानकारी दी गयी है।

पेटीएम पेमेंट बैंक की स्थापना अगस्त 2016 में हुई थी। औपचारिक तौर पर उसने 2017 में परिचालन शुरू किया था। टोफ्लर को मिले दस्तावेज के मुताबिक, 2017-18 में पेटीएम पेमेंट बैंक की कुल आय बढ़कर 721.9 करोड़ हो गयी।
बता दें कि इसकी तुलना में 22 अगस्त 2016 से 31 मार्च 2017 के दौरान उसकी आय 2.47 करोड़ रुपये थी। टोफ्लर ने कहा कि पेमेंट बैंक का कुल खर्च इस दौरान 740 करोड़ रुपये रहा।
वहीं उसने कहा कि बैंकों की अधिकांश आय (करीब 650 करोड़ रुपये) कमीशन, एक्सचेंज और ब्रोकरेज समेत वॉलेट का उपयोग शामिल है।
पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा की पेटीएम पेमेंट बैंक में हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है जबकि शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस की है।
जैसा कि हम सब जानते हैं पिछले दिनों पेटीएम ने एलआईसी के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहक अब एलआईसी बीमा प्रीमियम का भुगतान एक मिनट से भी कम समय में कर सकते है। इस बात की जानकारी कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन ने दी।
30 से ज्यादा बीमा कंपनियों के प्रीमियम का आनलाइन भुगतान
कंपनी का कहना हैं कि पेटीएम पर 30 से ज्यादा बीमा कंपनियों के प्रीमियम का आनलाइन भुगतान किया जा सकता है। बता दें कि इन कंपनियों में एलआईसी, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ, रियालंस लाइफ, मैक्स लाइफ इन्श्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, टाटा एआईए, एसबीआई लाइफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, कैनरा एचएसबीसी लाइफ इन्श्योरेंस, श्री राम लाइफ और स्टार हेल्थ समेत अन्य कई बीमा कंपनियां शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
