भारतीय मुद्रा के चलन पर पड़ोसी देश नेपाल ने रोक लगा दी है। एक ओर जहां दो साल पहले भारत सरकार ने देश में नोटबंदी की थी तो वहीं अब नेपाल ने 100 रुपए से अधिक के भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है।
भारतीय मुद्रा के चलन पर पड़ोसी देश नेपाल ने रोक लगा दी है। एक ओर जहां दो साल पहले भारत सरकार ने देश में नोटबंदी की थी तो वहीं अब नेपाल ने 100 रुपए से अधिक के भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है। आज तक न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार नेपाल की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है।

आज तक ने अपनी रिर्पोट में बताया कि नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट के अनुसार, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब 100 रुपए से ज्यादा के नोट यानी 200, 500 और 2000 रुपए का नोट न रखें। ऐसे में अब नेपाल में भारत के सिर्फ 100 रुपए तक के ही नोट मान्य होंगे।
बता दें कि भारत में जब नोटबंदी हुई थी, तब नेपाल में बड़ी मात्रा में 500 और 2000 के पुराने नोट थे, जिसके कारण वो नोट वहां पर ही अटक गए थे। इसी समस्या को देखते हुए नेपाल में अब इन नोटों के इस्तेमाल पर ही रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि भारतीय मुद्रा नेपाल में आसानी से चलती थी। नेपाल के कई बैंकों में सैकड़ों करोड़ पुराने नोट फंसे हुए थे, जो वापस नहीं हो पाए थे। याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसमें 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications