बीमा कंपनियों को रेगुलेट करने वाली संस्था IRDAI ने बीमा पॉलिसी धारकों के लिए एक काम आसान कर दिया है। अब आपको इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के बाद मोबाइल पर भी SMS के जरिए रसीद मिलेगी।
बीमा कंपनियों को रेगुलेट करने वाली संस्था IRDAI ने बीमा पॉलिसी धारकों के लिए एक काम आसान कर दिया है। अब आपको इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के बाद मोबाइल पर भी SMS के जरिए रसीद मिलेगी। इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने ये फैसला किया है जिसका पालन सभी बीमा कंपनियों को करना होगा। 1 जनवरी के बाद आप कभी भी अगर इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भरेंगे तो इसकी सूचना एसएमएस से आपके मोबाइल पर मिलेगी।

इरडा ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है। आदेश में कहा गया है कि अगर इंश्योरेंस कंपनी के पास पॉलिसी होल्डर का मोबाइल नंबर है तो उसे तुरंत ही मैसेज पर प्रीमियम मिलने की सूचना देनी होगी। जो लोग नई पॉलिसी ले रहे हैं उनके नंबर अब कंपनियों को लेने होंगे ताकि अगली बार प्रीमियम भरने पर उनको रसीद भेजी जा सके।
इरडा के बयान के अनुसार कंपनियों को इसको लेकर एक स्ट्रक्चर बनाना होगा। कंपनियों को ये सूचना प्रीमियम भरते ही ऑटोमैटिक तरीके से देनी होगी। आपको बता दें कि IRDAI लगातार ग्राहकों के हितों को लेकर कदम उठा रहा है।
यदि आप कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद रहे हैं तो अब अपना मोबाइल नंबर देना न भूलें। इससे आपको भी सुविधा होगी। एसएमएस वाली रसीद आपके पास रिकॉर्ड के तौर पर रहेगी। अभी कंपनियां ईमेल और डाक से प्रीमियम की रसीद भेजती हैं। ये रसीद इनकम टैक्स छूट की अर्जी देते समय काम आती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications