जल्द ही आपको 100 रुपये का सिक्का देखने को मिल सकता है। या हम यूं कहें कि भारतीय बाजार में बहुत जल्द 100 रुपये का सिक्का आने वाला है।
जल्द ही आपको 100 रुपये का सिक्का देखने को मिल सकता है। या हम यूं कहें कि भारतीय बाजार में बहुत जल्द 100 रुपये का सिक्का आने वाला है। जी हां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 95वीं जन्म जयंती पर सरकार 100 रुपये का सिक्का जारी करने वाली हैं। वित्त मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक इस सम्बंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
एक साइड अटल विहारी जी की तस्वीर दूसरी साइड अशोक स्तंभ
इस सिक्के के एक तरफ की साइड पर अटल विहारी जी की तस्वीर होगी और सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तंभ होगा। भारत सरकार की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।
100 रुपये के सिक्के के नीचे सत्यमेव जयते भी लिखा होगा। इतना ही नहीं इस सिक्के पर उनके जन्म (1924) और मृत्यु (2016) का वर्ष भी अंकित किया जाएगा।
सिक्का सामान्य लेनदेन के प्रचलन में नही
हालांकि यह सिक्का सामान्य लेनदेन के प्रचलन में नही आएगा, भारत सरकार सिक्के की बुकिंग के लिए समय निर्धारित करेगी और इसे प्रीमियम दरों पर बेचेगी। इसे टकसाल से सीधे भी खरीदा जा सकेगा। इस सिक्के का मूल्य 3300-3500 रुपये रहने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को 93 वर्ष की आयु में हुआ था। वह 13 दिन के लिए 1996 में प्रधानमंत्री बने थे, जिसके बाद 1998 में वह 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन 1999 में से 2004 तक वह पांच वर्ष के लिए पूर्णकालिक प्रधानमंत्री रहे।
अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर कई जगहों के नाम
अटल बिहारी वाजपेयी की याद में ही इस 100 रुपए के सिक्के को लॉच किया जा रहा है। इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि उनके नाम पर पहले भी कई जगहों का नाम रखा गया है। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर का नाम अटल नगर रखा गया है।
उत्तराखंड सरकार ने भी फैसला किया है कि देहरादून एयरपोर्ट का नाम भी पूर्व पीएम के नाम पर रखा जाए। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर भी अटल चौक रखा गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications