जिन कंपनियों ने जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं किया है उन पर सरकार सख्त कार्रवाई कर सकती है जिसके लिए कंपनियों को जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
जो कंपनियां जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं कर रही हैं उनके लिए जल्द ही सरकार सख्ती का कदम उठा सकती है। टैक्स अधिकारी जल्द ही उन फर्मों के पास पहुंच सकते हैं जिन्होंने GST के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन रिटर्न नहीं भरा है या टैक्स का भुगतान करने में नाकाम रही हैं। अप्रत्यक्ष कर संस्था जीएसटी के तहत आने वाले टैक्सपेयर्स के गायब होने की जांच शुरु करने जा रहा है। इसमें ऐसी फर्मों के परिसरों का विजिट करना भी शामिल है।

रिर्पोट के अनुसार बहुत से रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स के गायब होने को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी समाने आए हैं जिनमें टैक्स क्रेडिट क्लेम करने के लिए फर्जी इनवॉयस का इस्तेमाल किया गया था। टैक्स अथॉरिटीज शुरुआत में रजिस्टर्ड परिसरों की पुष्टि करेंगी और टैक्स से बचने का खुलासा होने पर जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
आपको बता दें कि कर्नाटक में ऐसा अभियान शुरु किया गया है और अन्य राज्य भी इस तरह के कदम उठा सकते हैं क्योंकि जीएसटी संग्रह एक महीने में 1 लाख करोड़ रुपए से कम रहा है। नवंबर में जीएसटी कलेक्शन घटकर 97,637 करोड़ रुपए रहा था, जबकि अक्टूबर में इसने एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था।
तो वहीं GSTR3B दाखिल नहीं करने वाली फर्मों की संख्या भी बढ़ रही है, जो टैक्स अथॉरिटीज के लिए चिंता का विषय है। जीएसटीआर3बी का कंप्लायंस का बोझ कम करने के लिए जीएसटी लागू करने के समय पेश किया गया था। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के महीने के लिए नवंबर में 69.6 लाख GSTR3B फॉर्म दाखिल किए गए थे। अब तक जीएसटी के लिए 1 करोड़ से अधिक कारोबारी रजिस्टर्ड हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications