रिलायंस जियो के भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखते ही अन्य टेलिकॉम कंपनियों के बिजनेस पर खासा असर पड़ा है। कई टेलिकॉम कंपनियों की हालत खराब हो गयी है।
रिलायंस जियो के भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखते ही अन्य टेलिकॉम कंपनियों के बिजनेस पर खासा असर पड़ा है। कई टेलिकॉम कंपनियों की हालत खराब हो गयी है, जिस कारण घाटे का सामना करना पड़ रहा है। यहीं वजह हैं कि कंपनियों ने अब मर्जर तक करने का फैसला किया है।
बता दें कि जिन टेलिकॉम कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है उसमें पिछले दशक की नंबर वन टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल भी शामिल है।

यहीं वजह हैं कि भारत के टेलीकॉम मार्केट में जियो को करारा जवाब देने के लिए एयरटेल नयी चाल चलने की तैयारी कर रही है। जी हां एयरटेल 1,000 रुपये से कम कीमत का नया 4जी स्मार्टफोन लांच करने वाली है।
इससे एयरटेल के अपने उन ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में है, अब तक 2जी या 3जी सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। एयरटेल को उम्मीद है कि जब यह सस्ता 4जी स्मार्टफोन बाजार में आ जाएगा, तो उसके 4जी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी।
वहीं खबर है कि एयरटेल इस फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी देने की तैयारी में है। मालूम हो कि इस समय बाजार में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से 3,500 रुपये के बीच है। ऐसे में एयरटेल 1,000 रुपये से कम कीमतवाला 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर बाजार में धमाल मचा सकता है।
फिलहाल बाजार में जियो का सस्ता 4जी फोन का बोलबाला है, लेकिन यह फीचर फोन है। ऐसे में यह एयरटेल का बड़ा गेमप्लान माना जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
