बाबा रामदेव ने हाल ही में यह ऐलान किया है कि जल्द ही अब वो निवेशकों के लिए पतंजलि का आईपीओ लेकर आ रहे हैं।
फूड आइटम, कॉस्मैटिक, गारमेंट और अब निवेशकों के लिए आईपीओ, जी हां स्वामी रामदेव पतंजलि का आईपीओ लाने की तैयारी कर रहे हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार बाबा रामदेव ने यह संकेत दिया है कि जल्द ही IPO की योजना का औपचारिक ऐलान हो सकता है। इस निवेश योजना को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें एक महीने का समय लग सकता है।

आपको बता दें कि पतंजलि आयुर्वेद की शुरुआत एक छोटी फार्मेसी फर्म के तौर पर हुई थी लेकिन जल्द ही इसने बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनियों को होड़ में पीछे कर दिया। आज पतंजलि का अपना कारोबार लगभग हर सेगमेंट में फैला हुआ है।
पतंजलि ने तीन से पांच साल में 20,000 करोड़ रुपए के सालाना रेवेन्यू को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2016 में पतंजलि ने 10,000 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का लक्ष्य हासिल कर लिया था। खास बात यह है कि वित्त वर्ष 2012 तक कंपनी का राजस्व 500 करोड़ रुपए से भी कम था।
फिलहाल, बीते कुछ महीनों में पतंजलि की स्पीड पर कुछ ब्रेक लगा है। जीएसटी की बाधाओं के चलते पांच साल में पहली बार उसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के पीछे कमजोर वितरण नेटवर्क का भी हाथ रहा है।
मार्च 2018 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी के स्टैंडअलोन कंज्यूमर गुड्स रेवेन्यू में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। रेटिंग एजेंसी केयर ने अपनी रिर्पोट में कहा है कि गिरावट की मुख्य वजह कंपनी का जीएसटी की व्यवस्था के साथ खुद को न ढाल पाना था। सप्लाई चेन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित न कर पाने के कारण भी उसे नुकसान उठाना पड़ा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
