खुदरा क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी वालमार्ट इंडिया ने समीर अग्रवाल को अपना मुख्य कारोबार अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, अनुज सिंह उसके नये श्रेणी व्यापार (कैटेगरी मर्चेंडाइजिंग) प्रमुख होंगे।
खुदरा क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी वालमार्ट इंडिया ने समीर अग्रवाल को अपना मुख्य कारोबार अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं, अनुज सिंह उसके नये श्रेणी व्यापार (कैटेगरी मर्चेंडाइजिंग) प्रमुख होंगे। बता दें कि कंपनी ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की घोषणा देंवेद्र चावला के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद की है।

जैसा कि चावला पहले किशोर बियानी के फ्यूचर समूह का हिस्सा थे। वहां वह फ्यूचर कंज्यूमर में कामकाज करते थे। वहां से छोड़ने के बाद उन्होंने पिछले साल जुलाई में वालमार्ट इंडिया में काम करना शुरू किया था।
वॉलमार्ट कंपनी ने अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मुख्य कारोबार अधिकारी के तौर पर कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य रणनीतिकार और प्रशासनिक अधिकारी बना दिया है। इस साल अप्रैल में वालमार्ट इंडिया में आने से पहले अग्रवाल केएफसी थाईलैंड में मुख्य वित्त, विकास और आपूर्ति श्रृंखला अधिकारी थे।
अग्रवाल अब कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष अय्यर को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। कंपनी ने अनुज सिंह को कैटेगरी मर्चेंडाइजिंग का प्रमुख नियुक्त किया है। बता दें कि वह अग्रवाल को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इससे पहले वह नेस्ले, हिंदुस्तान लीवर, आईटीसी और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
