शक्तिकांत दास को आज भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ उर्जित पटेल की जगह ली है जिन्होंने 10 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था।
शक्तिकांत दास को आज भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ उर्जित पटेल की जगह ली है जिन्होंने 10 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था। शक्तिकांत दास की नियुक्ति को कैबिनेट की कमेटी ने मंजूरी दे दी है उनको 3 साल के लिए गवर्नर बनाया गया है।

दास की नियुक्ति उस समय हुई है जब भारत सरकार और आरबीआई विभिन्न मुद्दों पर झगड़ा कर रहे हैं। दास ने भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार दोनों के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
दास पूर्व इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी रहे हैं। वो 2015 से 2017 तक इस पद पर थे। इन्होंने रिजर्व बैंक के साथ बहुत नजदीकी से काम किया है। अभी ये फाइनेंस कमीशन के मेंबर हैं साथ ही जी 20 में सरकार के प्रतिनिधि भी हैं।
आपको बता दें कि दास को वित्त मंत्रालय में पीएम मोदी ही लाए थे। वो पहले रेवेन्यू सेक्रेटरी पद पर आए थे। इसके बाद वो इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी बने। नोटबंदी के दौरान इन्होंने ही 2016 में पूरे अभियान की अगुवाई की थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
