न केवल भारत के बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी कल 12 दिसंबर को है। माना जा रहा है कि ईशा की शादी दुनिया में अब तक की सबसे महंगी शादी होगी।
न केवल भारत के बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी कल 12 दिसंबर को है। माना जा रहा है कि ईशा की शादी दुनिया में अब तक की सबसे महंगी शादी होगी। इस शादी की लागत इतनी अधिक है कि कुछ देशों की आय भी इसके मुकाबले कम होगी।
जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कई दिनों से ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के फंक्शन संगीत, मेंहदी आदि हो रहे हैं जिसमें कि देश विदेश की जानी मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही अंबानी परिवार ने 5,100 से अधिक लोगों को चार दिन लगातार दिन में तीन बार फ्री खाना खिलाया।
तो आइए जानते हैं ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में आखिर कितना खर्च हो रहा है-
7,13,500 करोड़ रुपए हो रहे हैं खर्च
मीडिया रिर्पोट के अनुसार इस शादी की अनुमानित लागत लगभग $100 मिलियन, यानी 7,13,500 करोड़ रुपये है। ईशा अंबानी 12 दिसंबर, 2018 को मुंबई में 27 मंजिला एंटीला महल में शादी करने जा रही हैं। शादी के उत्सव के बाद, नवविवाहित नवविवाहित जोड़ा मुंबई में गुलिता भवन में 64 मिलियन डॉलर के डायमंड थीम वाली हवेली में चले जाएंगे।
उदयपुर में आयोजित हुए शादी के पहले के इवेंट
शादी के पहले के सारे इवेंट उदयपुर में हुए हैं जिसमें कि अपने देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मेहमान जैसे कि हिलेरी क्लिंटन और हेनरी क्रेविस भी शामिल हुईं। जिसमें मेहमानों को 100 चार्टर्ड उड़ानों के साथ उदयपुर के एयरपोर्ट में बुलाया गया।
स्टार परफॉरर्मेंस
ईशा के संगीत फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर सेलिब्रेटी न केवल फंक्शन में शिरकत की बल्कि अपनी परफॉरर्मेंस भी दी। शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी के साथ डांस किया, तो अभिषेक और एश्वर्या ने एक साथ परफॉर्म किया। करण जौहर ने भी जमकर डांस किया। ईशा ने पीरामल के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
आनंद पीरामल के बारे में
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन आनंद पीरामल के बारे में अधिकांश लोग अभी भी नहीं जानते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आनंद पीरामल बड़े उद्योगपति पीरामल इंटरप्राइजेट के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में स्नातक किया है। इसके अलावा हावर्ड बिजनेस स्कूल से एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications