भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल ने अपने पद से आज शाम ही को इस्तीफा दे दिया है।
काफी दिनों से चल रही अपवाह को उर्जित पटेल ने अपना इस्तीफा देकर लोगों का मुंह बंद कर दिया है। जी हां आज शाम 5 बजे के करीब भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से आरबीआई के गर्वनर और सरकार के तना-तनी चल रही थी, जिसके बीच यह अटकलें लगायी जा रही थी कि RBI गर्वनर अपना इस्तीफा दे सकते हैं। फिलहाल इस्तीफे की वजह वह अपना निजी कारण बता रहे हैं।

हाल ही में 5 दिसंबर को आरबीआई ने मौद्रिक नीति के चलते रेपो रेट प्रस्तुत किया था, जिसमें कि रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को पिछले बार की दरों पर ही स्थिर रखा गया था। गर्वनर उर्जित पटेल और केंद्र सरकार में स्वायत्तता को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि इस विवाद के बाद केंद्र सरकार में बयान दिया था कि उसके और केंद्र सरकार के बीच स्वायत्ता को लेकर कोई विवाद नहीं है।
तो वहीं रिर्पोट के अनुसार केंद्र सरकार और आरबीआई के विवाद के बीच केंद्र सरकार द्वारा आरबीआई के खजाने में पड़े सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर था। जिसमें से केंद्र सरकार रिजर्व बैंक से अधिक अंश की मांग कर रही थी।
पटेल ने इस्तीफे में कहा है कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैंने मौजूदा पद तत्काल प्रभाव से छोड़ने का फैसला किया है। वर्षों तक आरबीआई में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों के साथ मुझे रिजर्व बैंक में सेवा का मौका मिला, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। आपको बता दें कि उर्जित पटेल का कार्यकाल सितंबर 2019 में खत्म होने वाला था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications