सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने 1,779 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की वसूली के लिए करीब दो दर्जन एनपीए खातों को बिक्री के लिए रखा है।
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने 1,779 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की वसूली के लिए करीब दो दर्जन एनपीए खातों को बिक्री के लिए रखा है।
इस बिक्री नोटिस के अनुसार, इन 24 एनपीए खातों में से ज्यादातर बड़े खाते बैंक के मुंबई, दिल्ली और कोलकाता क्षेत्र में हैं। दो खाते चंडीगढ़ और भोपाल क्षेत्र, जबकि एक खाता पटना क्षेत्र का है।

बोली जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर
पीएनबी ने कहा कि हम इन एनपीए खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों एआरसी, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों एनबीसीएफ, वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहते हैं।
यह नियामकीय दिशा-निर्देशों और बैंक की नीति में उल्लिखित नियमों और शर्तों के अनुरूप है। वहीं बैंक ने कहा कि केवल ई-नीलामी के माध्यम से ही बोली जमा की जा सकेगी। इन खातों के लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। ई-नीलामी की प्रक्रिया 21 दिसंबर को होगी।
24 एनपीए खातों से 1,779.18 करोड़ रुपये
बैंक इन 24 एनपीए खातों से 1,779.18 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की वसूली करेगा। बड़े कर्जदारों में वंदना विद्युत (454.02 करोड़ रुपये) मोजर बेयर सोलर (233.06 करोड़ रुपये), डिवाइन विद्युत (132.66 करोड़ रुपये), वीजा रिसोर्सेज इंडिया लिमिटेड (115.20 करोड़ रुपये), एलाइड स्ट्रिप्स (118.81 करोड़), अर्शिया नॉर्दर्न एफटीडब्ल्यूजेड लिमिटेड (96.70 करोड़), बिड़ला सूर्या (73.58 करोड़) और ट्राइडेंट टूल्स (68.81 करोड़) शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
