सोमवार को एक बार फिर तेल के दामों में कटौती की गई है। आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 24 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।
पिछले दो महीने से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल में आ रही गिरावट का फायदा घरेलू बाजार में ग्राहकों को भी मिल रहा है। सोमवार को एक बार फिर तेल के दामों में कटौती की गई है। आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 24 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.31 रुपए और डीजल 64.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 70.55 रुपए और डीजल 65.09 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर था।
आज पेट्रोल और डीजल का दाम
आपको बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल 70 रुपए के आसपास पहुंच गया है। तो वहीं रविवार को मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 23 पैसे और डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके चलते यहां पर सोमवार को पेट्रोल का रेट 75.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.81 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। जबकि कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 72.37 रुपए और 72.92 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा डीजल क्रमश: 66.55 रुपए और 68.41 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया।
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी
तो वहीं दूसरी ओर ओपेक और गैर-ओपेक तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती पर सहमति की खबरों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी आयी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। सउदी अरब और रुस सहित तेल उत्पादकों के बीच तेल उत्पादन में कुल 12 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की सहमति बनी है। कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 12 लाख बैरल तक होने वाली कमी 1 जनवरी से छह महीने के लिए लागू होगी। ऐसे में एक बार फिर से तेल की कीमतों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
चुनाव से पहले नहीं बढ़ने चाहिए तेल के दाम
यदि लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो यह संकेत सरकार के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कमी के बाद केंद्र सरकार ने भी पांच राज्यों के चुनाव से पहले एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत दी थी। इसके बाद कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपए तक कम किए।
विभिन्न शहरों में तेल के दाम
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
