ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है। 10 दिसंबर से ताजमहल में टिकट दर की नयी व्यवस्था लागू होने जा रही है।
ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है। 10 दिसंबर से ताजमहल में टिकट दर की नयी व्यवस्था लागू होने जा रही है। नयी व्यवस्था के तहत अब 50 रुपये की जगह ताजमहल का दीदार करने के लिए देशी पर्यटकों को 250 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा में मुख्य पुरातत्ववेत्ता वसंत स्वर्णकार ने कहा कि 17वीं सदी की इस ऐतिहासिक इमारत के मुख्य गुंबद को देखने के लिए घरेलू पर्यटकों को अब 250 रुपए का भुगतान करना होगा जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए इसकी कीमत 1,300 रुपए होगी।
वहीं दक्षेस सदस्य देशों के पर्यटकों को 540 रुपए की जगह अब 740 रुपए का भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि नई टिकट प्रणाली से मुख्य इमारत पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। आगरा के एएसआई प्रमुख वसंत कुमार स्वर्णकार ने कहा कि नई टिकट प्रणाली सोमवार सुबह से प्रभावी हो गई है।
उनका कहना हैं कि 50 रुपये का टिकट खरीदने वाले पर्यटक मुख्य गुंबद के भीतर नहीं जा पायेंगे। लेकिन उन्हें उसके बाहर, आस-पास घूमने की इजाजत होगी। वे ताज के पीछे यमुना का किनारा भी देख सकेंगे।
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान ने मुख्य संरचना में आगंतुकों की संख्या को कम करने में मदद के लिए मूल रूप से दो टिकट सुझाए थे।
पर्यटन उद्योग ने टिकट के दाम बढ़ाने की निंदा की है, उसने इस कदम से पर्यटकों की संख्या में कमी होने की आशंका जताई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications