कर्ज से बचने के लिए अपने देश को छोड़कर भागने वाले विजय माल्या को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के खिलाफ प्रर्वतन की कार्रवाही पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
कर्ज से बचने के लिए अपने देश को छोड़कर भागने वाले विजय माल्या को एक और बड़ा झटका लगा है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के खिलाफ प्रर्वतन की कार्रवाही पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। अभी ब्रिटेन में रह रहे विजय माल्या ने अपने वकील के जरिए भारत के सुप्रीम कोर्ट में ईडी की कार्रवाही पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

आपको बता दें कि ईडी ने विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर उसकी संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाही शुरु की थी। माल्या ने इसी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की मदद चाही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को राहत देने के बजाय ईडी को ही नोटिस जारी कर उसे प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश दे दिया।
आपको याद दिला दें कि विभिन्न बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर विजय माल्या ने देश छोड़ दिया था। भारत सरकार माल्या को लंदन से देश वापस लाने की कोशिशों में जुटी है। ब्रिटेन के सख्त प्रत्यर्पण कानूनों के तहत लंदन कोर्ट में भारत सरकार की याचिका पर सुनवाई जारी है, जहां माल्या ने भारत में जेलों की बदइंतजामी का बहाना बनाकर प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश की। फिलहाल भारत सरकार ने लंदन की अदालत को मुंबई स्थित ऑथर रोड जेल का वीडियो फुटेज भेज दिया, जिसे देखने के बाद कोर्ट ने जेल की व्यवस्था को सही ठहराया। शायद यही वजह है कि विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पण का डर सताने लगा है।
तो वहीं दूसरी ओर अगस्ता हेलिकॉप्टर का दलाल क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाया जा चुका है। इससे माल्या का डर दोगुना हो गया। इस कारण उसने बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक ट्वीटर के जरिए बैंकों से कर्ज के पैसे लेने की गुहार लगाई है। फिलहाल माल्या अभी भी ब्याज की राशि देने को राजी नहीं हैं लेकिन बैंकों का पूरा मूलधन देने की पेशकश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications