सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2017-2018 के दौरान 974 करोड़ रुपये मूल्य का 3,223 किलोग्राम सोना जब्त किया है।
सीमाशुल्क विभाग के अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2017-2018 के दौरान 974 करोड़ रुपये मूल्य का 3,223 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यह आंकड़ा इससे पूर्व के वित्त वर्ष की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।
राजस्व आसूचना निदेशालय डीआरआई की रपट के मुताबिक देश के घरेलू स्वर्ण बाजार में तस्करी के जरिए आए सोने की हिस्सेदारी बहुत अधिक है। इस बात की जानकारी दे कि रिपोर्ट में कहा गया है सोने की तस्करी का संगठित अपराध और दुनियाभर के अपराधियों के गठजोड़ से गहरा नाता है।

वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने 974 करोड़ रुपये मूल्य का 3,223 किलोग्राम सोना जब्त किया, जो उससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 103 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। वित्त वर्ष 2016-17 में 472 करोड़ रुपये मूल्य का 1,422 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।
डीआरआई की भारत में तस्करी रिपोर्ट 2017-18 में कहा गया हैं कि अधिकतर जब्ती कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और दिल्ली से हुई है। इसके साथ ही 2017-2018 में थोक नकदी की तस्करी भी तेजी से बढ़ी है। इस दौरान सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, चेन्नई और अहमदाबाद हवाईअड्डों से 89 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है।
हांलाकि रिपोर्ट के अनुसार वर्ष के दौरान नशीले पदार्थों की जब्ती भी बढ़ी है। वर्ष 2016-17 में ऐसे पदार्थों की जहां 64 जब्ती हुई वहीं 2017- 18 में यह संख्या बढ़कर 78 पर पहुंच गई। डीआरआई ने 2016- 17 में 16,197 किलो गांजा बरामद किया जो कि 2017- 18 में बढ़कर 26,785 किलो रहा।
इसके अलावा नकली भारतीय मुद्रा और नकली सामान भी काफी मात्रा में जब्त किया गया। तस्करी के जरिये लाई जाने वाली सिगरेट भी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications