यहां पर आपको भारतीय रेलवे की 5जी सर्विस के बारे में बताएंगे जो कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए होगी।
आम आदमी के लिए एक और खुशखबरी है क्योंकि अब उनका ट्रेन का सफर 5जी सर्विस से युक्त होने वाला है। भारतीय रेलवे ने दूरसंचार विभाग से 5जी स्पेक्ट्रम की मांग की है जिससे चलती ट्रेन में वाई-फाई सर्विस मिलेगी। साथ ही रेल डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। ऐसा इसलिए ताकि सुरक्षा में कोई सेंध ना लगे इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को 5जी से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर दूरसंचार विभाग ने कैबिनेट नोट जारी कर सभी मंत्रालयों से राय मांगी है।

दूरसंचार विभाग जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी लेकर रेलवे को 5 जी स्पेक्ट्रम आवंटित कर सकता है। इसके लिए 12 लाख सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार हो रहा है। ये कैमरे 11000 गाडि़यों और 8500 रेलवे स्टेशन में लगेंगे। भारतीय रेलवे के अनुसार 7300 रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई लगाने की योजना है।
रेलवे ने इसके लिए मार्च 2019 तक का लक्ष्य रखा है। रेलवे 5 जी स्पेक्ट्रम से सेवा देने वाली पहली संस्था होगी। इसके लिए रेलवे ने दूरसंचार विभाग से 700 मेगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम मांगा है। इस पर दूरसंचार विभाग ने कैबिनेट नोट जारी किया है।
दूरसंचार विभाग ने कैबिनेट द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर बाकी मंत्रालयों से भी राय मांगी है। आपको बता दें कि अभी तक टेलीकॉम कंपनियों को 5 जी स्पेक्ट्रम नहीं मिला है। टेलीकॉम कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम पाने के लिए नीलामी के लिए इंतजार करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications