आपके लिए एक अच्छी खबर हैं, बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आईओसी और देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर से मुफ्त में पेट्रोल का ऑफर लेकर आया है।
आपके लिए एक अच्छी खबर हैं, बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आईओसी और देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक बार फिर से मुफ्त में पेट्रोल का ऑफर लेकर आया है। सस्ते हो रहे पेट्रोल-डीजल के बीच कंपनी ने फ्री पेट्रोल का ऑफर निकाला है।
आप किसी भी इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से फ्री पेट्रोल ले सकते हैं। वह भी एक-दो लीटर नहीं पूरे 5 लीटर तक आपको पेट्रोल फ्री में मिलेगा। आपको इस बात से सूचित कर दें कि यह ऑफर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए होगा, जो सिर्फ भीम एसबीआई पे के जरिए पेट्रोल का भुगतान करेंगे।
भीम एसबीआई पे से भुगतान करना अनिवार्य
ट्वीट के जरिये एसबीआई ने अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दी है। वो बात अलग हैं कि यह ऑफर 15 अक्टूबर को शुरू हुआ था। अब एसबीआई ने फिर अपने ट्वीट से जानकारी दी है कि यह ऑफर 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
एसबीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर आप कार और मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पर भीम एसबीआई पे से भुगतान करते हैं तो आपको 5 लीटर तक मुफ्त पेट्रोल मिल सकता है। इसके लिए इंडियन ऑयल के साथ एसबीआई ने करार किया है। आज के अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूनतम ट्रांजेक्शन 100 रुपये होना जरूरी
आपको इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट से भीम एसबीआई पे एप्प के माध्यम से पेट्रोल-डीजल खरीदना होगा। ध्यान रहे न्यूनतम ट्रांजेक्शन 100 रुपये होना जरूरी है। जब आप एप्प से ईंधन खरीदेंगे तो आपको इसकी जेनरेटेड रसीद प्राप्त होती है। इसमें 12 अंको वाला कस्टमर रेफरेंस नंबर मौजूद होता है।
अब आपको इसे अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर 12 अंकों के कस्टमर रेफरेंस नंबर टाइप करें, एक स्पेस दें, तारीख और महीना टाइप करें (डीडीएमएम फॉर्मेट)। इसे 9222222084 पर भेज दें।
कोड लकी ड्रॉ में निकलने पर मिलेगा फायदा
ऑफर भले ही एसबीआई के सभी कस्टमर्स के लिए हो, लेकिन फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका कोड लकी ड्रॉ में निकलेगा। ऑफर की अधिक जानकारी आप कस्टमर केयर से ले सकते हैं। इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1800 22 8888 पर फोन करना होगा। इसके अलावा ऑफर से जुड़ी कोई समस्या या जानकारी के लिए [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।
हर रोज 10,000 लकी ग्राहकों को 5 लीटर पेट्रोल पाले का मौका
कैशबैक एंट्री का समय रात 12:00 बजे है। इस ऑफर में हर रोज 10,000 लकी ग्राहकों को 5 लीटर तक पेट्रोल मुफ्त पाने का मौका मिलेगा। लकी ग्राहकों को एसएमएस के जरिए सूचित कर दिया जाएगा। ऑफर 15 दिसंबर की रात 12:00 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद मिली एंट्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बात से भी अवगत करा दें कि यह ऑफर 18 साल से अधिक उम्र वाले केवल भारतीय नागरिकों के लिए है।
एक मोबाइल नंबर अधिकतम दो बार उठा सकते है फायदा
बता दें कि लकी ग्राहकों को 10,000 एसएमएस भेजे जाएंगे। जिसमें 50, 100, 150 और 200 रुपये का कैशबैक होगा। एक मोबाइल नंबर अधिकतम दो बार इस ऑफर का लाभ ले सकता है। यानी 200 रुपये कैशबैक दो बार आए तो 400 रुपये का कैशबैक होगा। गोवा में 400 रुपये में तकरीबन 5 लीटर पेट्रोल उपलब्ध हैं। आज के अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications