ऑनलाइन संगीत सुनने की सुविधा देने वाले मंच 'सावन' और रिलायंस जियो के संगीत एप्प 'जियो म्यूजिक' ने आधिकारिक तौर पर अपना एकीकरण कर लिया।
रिलायंस जियो ने मार्च 2018 में यह घोषणा की थी कि म्युजिक स्ट्रीमिंग एप्प सावन और जियो म्युजिक का विलय होगा। बता दें कि अब दोनों एप्प का विलय हो गया है और नए एप्प का नाम JioSaavn Music & Radio रखा गया है।
जी हां ऑनलाइन संगीत सुनने की सुविधा देने वाले मंच 'सावन' और रिलायंस जियो के संगीत एप्प 'जियो म्यूजिक' ने आधिकारिक तौर पर अपना एकीकरण कर लिया।

वहीं दोनों ने मिलकर मंगलवार को दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत मंच 'जियो सावन' पेश किया। 'सावन' का संचालन सावन मीडिया करती है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही इकाई है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि 'जियो सावन' एप्प, हर तरह के एप्प स्टोर पर उपलब्ध होगी। साथ ही, यह जियो फोन और वेब ब्राउजर पर ऑनलाइन भी चलेगी। नई ईकाई का बाजार मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक है। और तो यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत मंच है।
जियो सावन पर 4.5 करोड़ से अधिक गाने और मौलिक संगीत सुनने को मिलेगा। कंपनी की योजना सावन की मीडिया विशेषज्ञता को जियो के डिजिटल सेवा के साथ मिलाना है।
इस एप्प पर विज्ञापन के साथ संगीत का आनंद हर कोई ले सकेगा। वहीं जियो के 25.2 करोड़ से अधिक उपयोक्ता भी इस एप्प का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि उन्हें 90 दिन तक इसके विज्ञापन मुक्त सेवा का लाभ मिलेगा।
रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि जियो सावन देश में ऑनलाइन संगीत सुनने की सुविधा देने वाले उद्योग के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications