आर्थिक संकट से गुजर रही जेट एयरवेज ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इकोनॉमी क्लास में एयरलाइंस फ्री में खाना नहीं देगी। जेट जनवरी 2019 से मुफ्त खाने की सुविधा बंद कर देगी।
आर्थिक संकट से गुजर रही जेट एयरवेज ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इकोनॉमी क्लास में एयरलाइंस फ्री में खाना नहीं देगी। जेट जनवरी 2019 से मुफ्त खाने की सुविधा बंद कर देगी।
अगर इस दौरान आपको कुछ खाने का चाहिए तो आपको इसके लिए पैसे देने होंगे। जेट एयरवेज यात्रा के दौरान फ्लाइट में मुफ्त खाना देती है। दूसरी तरफ इंडिगो भी यात्रियों के लिए इससे पैसा वसूलती है।

जेट ने एक बयान में कहा कि 21 दिसंबर से बुक होने वाले टिकट और 7 जनवरी 2019 से यात्रा शुरू करने पर ये नया नियम लागू होगा। जेट एयरवेज में इकोनॉमी क्लास में 5 विकल्प हैं। इसमें लाइट, डील, सेवर, क्लासिक और फ्लेक्स है।
जेट एयरवेज ने कहा है कि 'लाइट' और 'डील' क्लास के अलावा जेट एयरवेज इकोनॉमी क्लास के तहत अब 'सेवर' और 'क्लासिक' में मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा।
बता दें कि अब मुफ्त खाना सिर्फ इकोनॉमी में फ्लेक्स के तहत बुक किए गए टिकट पर ही मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि 21 दिसंबर से पहले खरीदे गए टिकट पर मुफ्त खाने की सुविधा जारी रहेगी। बिजनेस क्लास के यात्रियों पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा। उन्हें पहले की तरह मुफ्त खाना मिलता रहेगा।
तेल की बढ़ती कीमत का असर जेट, इंडिगो और स्पाइस जेट जैसी एयरलाइंस पर पड़ रहा है। जेट की हालत इतनी खराब है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रही है। ये एयरलाइंस अब बिकने की कगार पर है। जेट एयरवेज का शेयर आज 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 310 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
