मूडीज ने कहा है कि उम्मीद है कि मार्च 2019 को समाप्त वर्ष में भारत की GDP 7.2 प्रतिशत और अगले वर्ष 7.4 प्रतिशत रहेगी।
चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि अनुमानों को मूडीज इन्वेसस्टर्स सर्विस ने कम कर दिया है। मूडीज ने कहा है कि उम्मीद है कि मार्च 2019 को समाप्त वर्ष में भारत की GDP 7.2 प्रतिशत और अगले वर्ष 7.4 प्रतिशत रहेगी। इससे पहले मूडीज ने वर्ष 2018 और 2019 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। सालाना बैंकिंग सिस्टम आउटलुक में एजेंसी ने कहा कि ऑपरेटिंग वातावरण स्थिर होगा, जिसे मजबूत आर्थिक विकास से मदद मिलेगी।

मूडीज ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्रेडिट लागर गिर गई है, लेकिन ऐसी लागतें उंची रहेंगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक न्यूनतम पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी पूंजी पर निर्भर करेंगे।
आपको बता दें कि अप्रैल-जून की अवधि में 8.2 प्रतिशत की दो साल की उच्च सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर की तुलना में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में 7.1 प्रतिशत गिर गई। दूसरी तिमाही में 7.1 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर, पिछले तीन तिमाहियों में सबसे कम थी। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर को निराशाजनक बताया।
तो वहीं केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल साल दर साल आधार पर जीडीपी दर में तेजी रही। वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रही थी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
