आज से आरबीआई समिति की बैठक शुरु होगी जो कि 5 दिसंबर तक चलेगी। इसके साथ ही शेयर बाजार की चाल तय होगी।
आज से आरबीआई समिति की बैठक शुरु होगी जो कि 5 दिसंबर तक चलेगी। इसके साथ ही शेयर बाजार की चाल तय होगी। आज निवेशकों की नजर वैश्विक बाजारों के रूख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थापक निवेशकों द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी।

इसके अलावा ऑटो कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर होगी, क्योंकि वाहन कंपनियां 1 दिसंबर से अपनी नवंबर में हुई बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरु कर देंगे। RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3 से 5 दिसंबर तक होगी। यह वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पांचवीं द्विमासिक बैठक होगी। तो वहीं MPC के लिर्णय की जानकारी 5 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे जारी की जाएगी।
आपको बता दें आर्थिक मोर्चे पर सरकार ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के GDP आंकड़ों को जारी किया, जो शेयर बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए।
दरअसल देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दर में जुलाई-सितंबर की अवधि में गिरावट दर्ज की गई है, जो कि 7.1 प्रतिशत रही है, जबकि इसकी पिछली तिमाही में यह 8.2 प्रतिशत थी। इस गिरावट का मुख्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में आई गिरावट और ग्रामीण मांग में कमी आना है। जिससे यह माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी पॉलिसी रेट को जस का तस रखेगा।
खैर इन सब बातों का फैसला 5 दिसंबर को समिति की बैठक खत्म होने से पहले पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications