अपने घर से दूर रह रहें लोगों को अक्सर कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर अगर हम बात करें बैच्लर्रस की तो उन्हें अपने रसोई घर को बसाने में परेशानी आती है।
अपने घर से दूर रह रहें लोगों को अक्सर कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर अगर हम बात करें बैचलर की तो उन्हें अपने रसोई घर को बसाने में परेशानी आती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि ऐसे लोगों को ध्यान में रख कर 5 किलो वाले एलपीजी सिलिंडर को लांच किया गया है। ताकि वे इसे आसानी से प्राप्त कर सकें। खासकर बता दें कि इसे ले जाने और लाने में कोई तरह की समस्या नहीं होगी।

एड्रेस प्रूफ की भी जरुरत नहीं
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन यानी आईओसी ने अपने ग्राहकों के लिए नई योजना को पेश करने जा रही है। जी हां अगर कभी अचानक से एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़े तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने कस्टमर्स को हाथों-हाथ एलपीजी सिलेंडर देने की सुविधा शुरू की है।
यानी आप कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर या रिटेल शॉप पर जाकर पैसे देकर तुरंत एलपीजी सिलेंडर ले सकते हैं। साथ ही इसके लिए एड्रेस प्रूफ भी नहीं लगेगा। आम तौर पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के 2-3 दिन के अंदर मिलता है।
5 किलो का होगा सिलेंडर
इंडियन ऑलय के ट्वीट के मुताबिक, अब कंपनी की हर रिटेल शॉप/डिस्ट्रीब्यूटर/पॉइंट ऑफ सेल्स पर 5 किलो का इंडेन गैस सिलेंडर उपलब्ध है। कस्टमर बिना किसी एड्रेस प्रूफ इन्हे तुरंत ले सकता है। सेफ्टी की बात करें तो ये सिलेंडर बीआईएस सर्टिफाइड हैं।
कितनी है कीमत
हम आपको बता दें कि इसकी कीमत इस वक्त दिल्ली में 5 किलो वाले नॉन सबिस्डाइज्ड इंडेन एलपीजी सिलेंडर की कीमत 295 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
