सॉफ्टवेयर फील्ड की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कैंपस प्लेसमेंट्स के पहले दिन आईआईटी में सर्वाधिक सैलरी पैकेज ऑफर किया है। आपकों बता दें कि कंपनी ने ऐसा लगातार दूसरे साल किया है।
सॉफ्टवेयर फील्ड की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कैंपस प्लेसमेंट्स के पहले दिन आईआईटी में सर्वाधिक सैलरी पैकेज ऑफर किया है। आपकों बता दें कि कंपनी ने ऐसा लगातार दूसरे साल किया है। कंपनी ने ज्यादातर कैंडिडेट्स को यूएस में जॉब के लिए हायर किया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने औसतन 2.14 लाख रुपये डॉलर का ऑफर दिया है। वैसे तो यूएस डॉलर में सैलरी पिछले साल के बराबर ही है लेकिन रुपये में गिरावट की वजह से इस साल यह रकम सर्वाधिक 1.5 करोड़ हो गई।

2017 में माइक्रोसॉफ्ट ने जो पैकेज दिया था, वह उस समय के मुताबिक 1.39 करोड़ रुपये का था। एक प्लेसमेंट कमिटी के सदस्य ने कहा, हाल ही में छात्रों का एक सर्वे किया गया जिसमें उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में काम करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
आईआईटी बॉम्बे में ऊबर इंटरनैशनल, रुबरिक और कोहेसिटी नाम की कंपनी ने पहली बार भर्ती की। उन्होंने अमेरिका में जॉब के लिए कुल 3 छात्रों को हायर किया। आईआईटी बॉम्बे में घरेलू जॉब के लिए सर्वाधिक पैकेज 45 लाख रुपये सालाना ब्लैकस्टोन ने दिया है। आईआईटी बॉम्बे के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल 25 लाख या उससे ज्यादा सैलरी पैकेज देने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ गई है।
जबकि आईआईटी खड़गपुर में पहले दिन 12 अंतरराष्ट्रीय ऑफर दिए गए। ज्यादातर ऑफर जापान की मरकरी कंपनी ने दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने भी आईआईटी खड़गपुर के कैंपस से 4 छात्रों को चुना है।
वहीं दूसरी तरफ आईआईटी मद्रास में पहले दिन माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ऐपल, एयरबस और मकिंजी ने हायरिंग की। एप्पल ने इंस्टिट्यूट में आठ कैंडिडेट्स को हायर किया और गोल्डमैन सैक्स ने साथ। चेन्नई कैंपस में छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन 85 ऑफर मिले। आईआईटी दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट और ऊबर ने भी भर्ती की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications