आज सोने, चांदी के भाव में बड़ी तेजी आ गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं के भाव चढ़ गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 390 रुपए चढ़कर 31,850 रुपए प्रति 10
सोमवार को सोने, चांदी के भाव में बड़ी तेजी आ गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज दोनों ही कीमती धातुओं के भाव चढ़ गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 390 रुपए चढ़कर 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने के भाव में पिछले 4 दिन से गिरावट आ रही थी। इसी तरह इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण चांदी का भाव भी तेज हो गया।

चांदी का भाव 800 रुपए चढ़कर सर्राफा बाजार में 37,360 रुपए प्रति किलो हो गया। इसी तरह मुंबई में जीएसटी के साथ सोने का भाव 30,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई में चांदी जीएसटी के साथ 35,800 रुपए प्रति किलो में बिकी। कैश में मुंबई में सोना 31,050 रुपए और चांदी 36800 रुपए प्रति किलो में बिकी। भारत में सोने के कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
अहमदाबाद में सोने का भाव 31,560 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का 36,800 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं नागपुर में सोने का भाव 31580 रुपए और चांदी का 37,700 रुपए रहा। रायपुर में आज सोना 31,520 रुपए और चांदी 37,100 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं जयपुर, जोधपुर में सोना 31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 36,800 प्रति किलो बिकी। भारत में चांदी की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
ट्रेडर्स के मुताबिक ज्वेलर्स और रिटेलर्स की मांग के कारण सोने के भाव में तेजी आई। पिछले 4 सेशन में सोने का भाव 390 रुपए गिर गया था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 390-390 रुपए की बढ़त के साथ 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1226.66 डॉलर प्रति आउंस चांदी का भाव 14.33 डॉलर प्रति आउंस हो गया।
साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 602 रुपये गिरकर 35,749 रुपये प्रति किलो हो गयी है। चांदी सिक्का लिवाल 72 हजार रुपये और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 24,700 रुपये पर स्थिर हो गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications