भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआइडीएआइ ने शुक्रवार को बैंकों से आधार भुगतान प्रणाली को बंद नहीं करने को कहा है। यूआइडीएआइ का कहना है कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस)
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआइडीएआइ ने शुक्रवार को बैंकों से आधार भुगतान प्रणाली को बंद नहीं करने को कहा है। यूआइडीएआइ का कहना है कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) को बंद करने से यह कल्याणकारी लाभों के वितरण में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
यह स्पष्टीकरण उस वक्त आया, जब यूआइडीएआइ ने भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एनपीसीआई को भेजे गए पत्र का संज्ञान लिया।

बता दें कि 19 नवंबर, 2018 को लिखे अपने पत्र में एसबीआइ ने एनपीसीआइ को आधार आधारित भुगतान प्रणाली बंद करने की अपनी मंशा जाहिर की थी।
एसबीआइ का कहना है कि आधार आधारित भुगतान प्रणाली को जारी रखने से हालिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन होगा। यूआइडीएआइ ने कहा कि इस मामले की गौर से जांच की गई है और सर्वोच्च न्यायालय ने आधार कार्यक्रम की संवैधानिकता को बरकरार रखा है, विशेष रूप से आधार अधिनियम की धारा 7।
गौरतलब है कि सितंबर में सुनवाई के दौरान देश की सर्वोच्च अदालत ने आधार की संवैधानिक वैधता पर अपना फैसला बरकरार रखा था। इस महत्वपूर्ण फैसले के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि आधार की जरूरत कहां होगी और कहां नहीं।
कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया था कि बैंक खाता खोलने, स्कूल में दाखिले, मोबाइल नंबर इन सब के लिए आधार की जरूरत नहीं होगी। कोर्ट के इसी फैसले को लेकर एसबीआइ ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम को पत्र लिखा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
