पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार 10वें दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली।
पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को लगातार 10वें दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।
पिछले एक महीने में दिल्ली में पेट्रोल 6.54 रुपए और डीजल 6.43 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को फिर कच्चे तेल के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
कोलकाता में पेट्रोल 33 पैसे और चेन्नई में 36 पैसे प्रति लीटर
तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 34 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 33 पैसे और चेन्नई में 36 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। डीजल के दाम में दिल्ली में 37 पैसे, कोलकाता में 49 पैसे, मुंबई में 39 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
महानगरों के पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 72.53 रुपए, 74.55 रुपए, 78.09 रुपए और 75.26 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 67.35 रुपए, 69.08 रुपए, 70.50 रुपए और 71.12 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गईं।
विदेशी वायदा एक्सचेंजों पर सबसे सक्रिय वायदा सौदों में ब्रेंट क्रूड का भाव 59.19 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई का भाव 50.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कच्चा तेल सस्ता होने से डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
एंजेल ब्रोकिंग हाउस के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता (कमोडिटी व करेंसी रिसर्च) ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का भाव और दो से तीन रुपए कम हो सकता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्टूबर में चार साल के उच्च स्तर पर जाने बाद ब्रेंट क्रूड में करीब 27 डॉलर प्रति बैरल की कमी है।
उन्होंने कहा कि कच्चा तेल सस्ता होने से डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है और आयात बिल इजाफा होने से चालू खाते का घाटा बढ़ने की चिंता भी अब कम होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
