भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म पेटीएम ने व्यापारियों के लिए भुगतान परिदृश्य में नई पहल की है। पेटीएम 'इंस्टेंट बैंक सैटलमेंट' सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म पेटीएम ने व्यापारियों के लिए भुगतान परिदृश्य में नई पहल की है। पेटीएम 'इंस्टेंट बैंक सैटलमेंट' सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इससे व्यापारियों को अपने रोजमर्रा के नगद लेनदेन में सुधार लाकर अपना व्यापार तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी का लक्ष्य 98 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का है जो अपनी दुकानों पर पेटीएम क्यूआर के जरिए भुगतान स्वीकार करते हैं। इस समाधान की मदद से कंपनी का लक्ष्य अपने ऑफलाइन स्टोर पर पेटीएम क्यूआर के जरिये भुगतान स्वीकार करने वाले 9.5 मिलियन व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का है।
पेटीएम पहला ऐसा डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफार्म था जिसने 'नेक्स्ट डे सेटलमेंट' यानी अगले दिन सेटलमेंट की सुविधा व्यापारियों को दी थी. और अब 'इंस्टैंट बैंक सेटलमेंट' के जरिये उसने डिजिटल भुगतान उद्योग में एक और नई पहल की है। पेटीएम एप्प पर ही व्यापारी अब यह चुन सकेंगे कि वे अपने कारोबारी लेन-देन कब सेटल करना चाहते हैं या वे जब चाहे तब इंस्टैंट सेटलमेंट भी कर सकते हैं।
कंपनी ने देशभर में दस लाख से ज्यादा व्यापारियों के लिए पायलट प्रोग्राम संचालित किया था। इसका उसे बहुत अच्छा फायदा मिला है। इसका लाभ यह हुआ कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारी अब अपने ग्राहकों को पेटीएम के जरिये भुगतान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं।
पेटीएम के सीओओ किरण वासीरेड्डी का कहना हैं कि 'हमने 10 लाख से ज्यादा व्यापारियों के लिए यह सुविधा आरंभ की थी। जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब 98 लाख व्यापारियों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
इसी को आधार बनाकर हम अब अपने 9.5 मिलियन पार्टनर व्यापारियों के लिए यह सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। इस नई शुरुआत से हम व्यापारियों को इंस्टैंट लिक्विडिटी दे रहे हैं। इसी वजह से व्यापारी कह रहे हैं कि अब पेटीएम भी कैश जितना ही शक्तिशाली पेमेंट माध्यम बन गया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हम सही मायनों में देश को एक डिजिटल राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
