देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बिक्री नवंबर महीने में मामूली कम होकर 1,53,539 इकाइयों पर आ गई। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की बिक्री नवंबर महीने में मामूली कम होकर 1,53,539 इकाइयों पर आ गई। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 1,54,600 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल नवंबर की 1,45,300 इकाइयों की तुलना में बढ़कर इस साल नवंबर में 1,46,018 इकाइयों पर पहुंच गयी। आल्टो और वैगनआर समेत मिनी कारों की बिक्री इस दौरान 21.6 प्रतिशत गिरकर 29,954 इकाइयों पर आ गयी। हालांकि स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत काम्पैक्ट वाहनों की बिक्री 10.8 प्रतिशत बढ़कर 72,533 इकाइयों पर पहुंच गयी।
मध्यम श्रेणी की सेडान सियाज की बिक्री इस दौरान 4,009 इकाइयों से गिरकर 3,838 इकाइयों पर आ गयी। विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 1.9 प्रतिशत बढ़कर 23,512 इकाइयों पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का निर्यात 19.10 प्रतिशत गिरकर 7,521 वाहनों पर आ गया।
अक्टूबर महीने का आकड़ा
इससे पहले इस साल के अक्टूबर महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी की वाहन बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गयी थी और यह घटकर 1,33,793 इकाई रह गयी थी। हालांकि, एक साल पहले इसी अक्टूबर महीने में कंपनी ने 1,34,209 कारें बेची थी।
कंपनी के अनुसार, अक्टूबर, 2018 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,23,764 वाहन बेचे, जबकि 10,029 कारों का निर्यात किया गया। एक साल पहले अक्टूबर, 2017 के महीने में घरेलू बाजार में बेचे वाहनों की तुलना में यह संख्या 2.2 फीसदी अधिक रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
