टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बुधवार को आई तेजी के बाद कंपनी एक बार फिर बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान (मोस्ट वैल्यूड) कंपनी बन गई।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बुधवार को आई तेजी के बाद कंपनी एक बार फिर बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान (मोस्ट वैल्यूड) कंपनी बन गई। इससे पहले 16 नवंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस को पीछे छोड़ते हुए सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी।

बता दें कि बुधवार को बीएसई का कारोबार बंद होने के समय टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,41,677.60 करोड़ रुपये हो गया। जो आरआईएल के 7,26,553.27 करोड़ रुपये से 15,124.33 करोड़ रुपये ज्यादा है। बंबई शेयर बाजार में टीसीएस का शेयर आज 4.67 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,976.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान एक समय यह 4.96 फीसद उछाल के साथ 1,982.15 रुपये पर पहुंच गया था।
वहीं दूसरी ओर आरआईएल के शेयर 1.66 फीसदी उछाल के साथ 1,146.25 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के समय एक बार यह 2.67 फीसदी उछाल के साथ 1,157.70 रुपये पर पहुंच गया था।
पिछले कुछ महीने से मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से पहले स्थान पर रहने के लिए टीसीएस और आरआईएल के बीच लगातार प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि बाजार में शेयर मूल्य में बदलाव के साथ ही कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन हर दिन बदलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
