कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी और निर्यातकों की सतत लिवाली से रुपया में मजबूती का रुख देखा जा रहा है।
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी और निर्यातकों की सतत लिवाली से रुपया में मजबूती का रुख देखा जा रहा है। वहीं गुरुवार को दिन में कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर से नीचे पहुंच गया।
डॉलर के मुकाबले रुपया 74 पैसे मजबूत होकर 69.88 के स्तर पर चल रहा है। जो कि पिछले तीन महीने का उच्चतम स्तर है। मुद्रा विनियम बाजार पर सुबह के कारोबार में ही रुपये में दृढ़ता देखी गयी और यह 70. 15 के स्तर पर खुला है। जल्द ही यह और मजबूत होकर 69.88 के स्तर पर चल रहा है। 70 से नीचे रुपये का स्तर आखिरी बार 27 अगस्त को देखा गया था।

वहीं मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित स्तर पर रखने की संभावना जताये जाने के बाद अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ा, जिससे रुपया को समर्थन मिला है।
कारोबारियों के अनुसार, विदेशी निवेशकों के भारी निवेश और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें नरम पड़ने से भी रुपया को बल मिला है। हांलाकि बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कुल 961.26 करोड़ रुपये की शेयर खरीद की. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 0.14 फीसदी घटकर 58.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications