गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में आयी गिरावट

यहां पर आपको भारत के विभिन्‍न शहरों जैसे की दिल्‍ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।

तेल के दामों में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को लगातार 8वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। पिछले एक महीने से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट हो रही है जिसका असर घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर पड़ रहा है। दिल्‍ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 33 पैसे और डीजल के दामों में 36 पैसे की गिरावट आयी थी।

Petrol Diesel Price Decreased 8th Straight Day

राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम बुधवार के 73.57 रुपए के मुकाबले 73.24 रुपए पर पहुंच गए हैं। तो वहीं डीजल का दाम 68.49 रुपए से गिरकर 68.13 रुपए के स्‍तर पर पहुंच गया। आज देश के अन्‍य महानगरों जैसे कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में भी कीमतों में कटौती हुई है। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने में दिल्‍ली में पेट्रोल के रेट में करीब 10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

4 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्‍च स्‍तर पर चला गया था। तो वहीं डीजल का भाव दिल्‍ली में 17 अक्‍टूबर को 75.69 रुपए प्रति लीटर के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गए थे। इस तरह अब तक डीजल में 7 रुपए से ज्‍यादा की गिरावट आयी है। पेट्रोल-डीजल में गिरावट आने से महंगाई दर के नीचे जाने की संभावना है, जिसका फायदा लेान लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

याद दिला दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 18 अक्‍टूबर से लगातार कटौती हो रही है। अक्‍टूबर के दौरान एक समय दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर की उंचाई पर पहुंच गए थे। जबकि मुंबई में यह 91.34 रुपए लीटर तक हो गए थे। तब दिल्‍ली में डीजल का दाम 75.45 रुपए और मुंबई में 80.10 रुपए लीटर हो गया था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+