2019-20 के बजट को पेश करने का समय जल्द ही आ रहा है। जी हां वित्तमंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगे।
2019-20 के बजट को पेश करने का समय जल्द ही आ रहा है। जी हां वित्तमंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगे। इस पर वित्त मंत्रालय का कहना है कि साल 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तैयार करने का काम पहले ही शुरु हो चुका है। मंत्रालय बजट भाषण के लिए पहले ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों से अपनी राय देने के लिए कह चुका है।

आपको बता दें कि वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाली वर्तमान राजग सरकार का यह आखिरी बजट होगा। पिछले महीने मंत्रालय ने 2019-20 के बजट के लिए कवायद शुरु की। इसके तहत वर्तमान वित्त वर्ष के लिए संशोधित व्यय एवं अगले वित्त वर्ष के लिए अनुमानित खर्च को अंतिम रुप देने के लिए इस्पात, बिजली और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालयों समेत अन्य विभागों के साथ बैठक हुई।
बता दें कि मंत्रालय 3 दिसंबर से मीडियाकर्मियों के नार्थ ब्लॉक में प्रवेश पर रोक लगाएगा। यह रोक 1 फरवरी 2019 को बजट को पेश किए जाने तक रहेगी। दरअसल नार्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय का कार्यालय है।
वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली लगातार छठवें साल बजट पेश करेंगे। चुनावी साल में जरुरी सरकारी खर्चों के लिए लेखानुदान लाया जाता है और नई सरकार पूर्ण बजट लाती है। इससे पहले यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी. चिंदबरम ने 17 फरवरी 2014 को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
