आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन लाख गरीब लोगों को फायदा पहुंचा हैं इस बात की जानकारी मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन लाख गरीब लोगों को फायदा पहुंचा हैं इस बात की जानकारी मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है।
जेटली ने एक पुस्तक नये भारत का निर्माण-मोदी सरकार के दौरान आया बदलाव के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार व्यावसायियों और गरीबों दोनों के प्रति अनुकूल रुख रखती है। क्योंकि देश को गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिये बड़ी मात्रा में संसाधनों की आवश्यकता है।

इस मौके पर जेटली ने कहा कि पिछले डेढ महीने की अवधि में करीब तीन लाख लोगों ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत अस्पताल में इलाज कालाभ उठाया है। यह देश के सबसे गरीब 10 करोड़ परिवारों में से हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना नाम दिया गया है।
इसके तहत प्रत्येक गरीब परिवार को पांच लाख रुपए तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है। योजना में देश के 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को पैनल में शामिल अस्पतालों के नेटवर्क में भर्ती होकर इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जेटली ने इस अवसर पर कहा कि यदि देश को अगले एक या दो दशक के दौरान दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले अधिक तेज गति से वृद्धि हासिल करनी है तो ग्रामीण क्षेत्र का योगदान बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, नये भारत में आज 1971 के नारे पूरी तरह से बेकार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज हम व्यावसायियों और गरीब दोनों के प्रति अनुकूल रुख रख्ते हैं। एक के बिना दूसरे का काम नहीं चल सकता।
वहीं नये भारत का निर्माण मोदी सरकार के तहत आया बदलाव में अर्थव्यवस्था से लेकर कूटनीति और शिक्षा से लेकर जन स्वास्थ्य तक पर 51 निबंध लिखे गये हैं। पुस्तक की पहली प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की गयी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
