एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल इनोवेटिव समिट 2018 में नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग एप्प लॉन्च किया है। इस एप्प में सिक्योरिटी के लिए बायोमैट्रिक लॉगइन की सुविधा भी दी गई है।
एचडीएफसी बैंक ने डिजिटल इनोवेटिव समिट 2018 में नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग एप्प लॉन्च किया है। इस एप्प में सिक्योरिटी के लिए बायोमैट्रिक लॉगइन की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा लोगों को आसानी से समझ आने वाली पे, सेव और इन्वेस्ट कैटेगरी जोड़ी हैं। इसके अलावा बैंक ग्राहकों को अपनी सभी एसेट और लायबिलिटी की जानकारी इसमें एक जगह मिलेगी।
आपका चेहरा बनेगा पासवर्ड
नए ऐप में 120 से ज्यादा ट्रांजैक्शन की सुविधा होगी। ग्राहक इसमें फिंगरप्रिंट के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। वहीं आईफोन एक्स के ग्राहक अपने चेहरे की पहचान से इसे खोल सकेंगे। बिल और यूटिलिटीज पेमेंट पर अब ग्राहकों को नोटिफिकेशन मिलेगा। एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीसी को आसानी से चुनने की सुविधा मिलेगा।
लाइफस्टाइल के हिसाब से है एप्प
एप्प के बारे में एचडीएफसी डिजिटल बैंकिंग के कंट्री हेड नितिन चुग ने कहा, ‘नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल बैंकिंग ऐप आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से डेवलप किया गया है। हमने मोबाइल की ताकत 2014 में ‘बैंक आपकी मुट्ठी में' कैंपेन में जानी थी। आज जिस तरह लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, एप्प इस विकास को दर्शाता है।
इस एप्प को उपयोग करने के लिए आपको प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर अपना पुराना मोबाइल बैंकिंग एप्प अपडेट करना होगा। इस एप्प में आप आसानी से ट्रांजैक्शन की की जानकारी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा अपने बिल और रिवार्ड प्वाइंट की जानकारी भी आपको एक जगह मिल जाएगी।
30 नवंबर को एसबीआई बड्डी बंद हो जायेगी
बता दें कि इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपना मोबाइल बैंकिंग एप्प अपडेट किया था। दूसरी तरफ एसबीआई ने अपना मोबाइल वॉलेट बड्डी बंद करने जा रहा है। याद दिला दें कि 30 नवंबर को एसबीआई बड्डी एप्प बंद हो जायेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
