यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
आम लोगों को सरकार और तेल कंपनियां तेल के दामों में कटौती करके काफी राहत दे रही हैं। लगातार घट रहे तेल के दामों में आज फिर कटौती की गई है। आज पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। मार्च 2018 के बाद पेट्रोल की मुंबई में ये सबसे कम कीमत है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत 40 से 45 पैसे घटी। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 74.49 रुपए से घटकर 74.07 रुपए हो गया। इसमें 42 पैसे की कटौती हुई है। तो वहीं डीजल का दाम 40 पैसे घटकर 68.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

तो वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 80.03 रुपए से घटकर 79.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम 43 पैसे घटकर 72.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 76.88 रुपए और कोलकाता में 76.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में डीजल का दाम 72.77 रुपए और कोलकाता में भी यही दाम रहा है। आपको बता दें कि सिर्फ नवंबर में पेट्रोल का दाम 5.5 रुपए घट चुका है। तो वहीं डीजल 5 रुपए सस्ता हो चुका है।
दिल्ली में पिछले 40 दिन में पेट्रोल का दाम 8.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 6.8 रुपए प्रति लीटर घट चुका है। दिल्ली में 17 अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 82.83 रुपए लीटर था। दिल्ली में इस दिन डीजल का दाम 75.69 रुपए था। इसी दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती जारी है।
आपको याद दिला दें कि दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल का दाम 4 अक्टूबर को सर्वाधिक उंचाई पर पहुंच गए थे। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर था। डीजल का दाम 4 अक्टूबर को दिल्ली में 75.45 रुपए और मुंबई में 81.10 रुपए हो गया था। तो वहीं क्रूड ऑयल का भाव मंगलवार को 60.5 डॉलर प्रति बैरल था। क्रूड के दाम घटने के कारण ही पेट्रोल और डीजल के दाम भी घट रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications