यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवे दिन गिरावट आयी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे और डीजल में 41 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले एक महीने से तेल में नरमी का फायदा उपभोक्ताओं को मिल रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.49 रुपए, 76.47 रुपए, 80.03 रुपए और 77.32 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई।

यदि डीजल की कीमत की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 69.29 रुपए 71.14 रुपए, 72.56 रुपए 72.56 रुपए और 73.20 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल में 35 पैसे और चेन्नई में 37 पैसे प्रति लीटर की कमी की है। डीजल में दिल्ली और कोलकाता में 41 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 43 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 अक्टूबर के बाद ब्रेंट क्रूड के दाम में 30 प्रतिशत से ज्यादा जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI के भाव में 33 प्रतिशत की कमी आयी है। फिलहाल बीते सप्ताह में आयी भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल के दाम में रिकवरी देखी जा रही है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम
एक्सपर्ट के अनुसार कच्चे तेल के दाम में फिलहाल उठाव की संभावना कम दिख रही है, जबकि इस बात की प्रबल संभावना है कि 6 दिसंबर को वियना में ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज यानी ओपेक की बैठक में सउदी अरब तेल की आपूर्ति घटाने पर जोर डालेगा। तो वहीं ओपेक के सभी सदस्यों के बीच तेल का उत्पादन घटाने पर सहमति होने की संभावना कम है। तो वहीं अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
