पेट्रोल डीजल के दामों में आज यानी शनिवार को एक बार फिर भारी कटौती की गई है। पेट्रोल के दामों में 32 पैसे की औसतन कटौती की गई तो वहीं डीजल के 40 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट दर्ज की गई है।
पेट्रोल डीजल के दामों में आज यानी शनिवार को एक बार फिर भारी कटौती की गई है। पेट्रोल के दामों में 32 पैसे की औसतन कटौती की गई तो वहीं डीजल के 40 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 75.25 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई। ये स्तर पांच महीनों में सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 6 जून को दिल्ली में पेट्रोल 75.55 रुपए मिल रहा था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट
दूसरी तरफ अगर ध्यान दें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट आई है, जिससे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और भी ज्यादा कमी आ सकती है। ब्रेंट क्रूड का भाव 62 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जो करीब एक साल का सबसे निचला स्तर है।
हांलाकि बता दें कि कीमतों में गिरावट के बाद दिल्ली में डीजल का भाव 70.16 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। ये भाव भी लगभग तीन महीनों में सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 1 सितंबर को दिल्ली में डीजल का भाव 70.42 रुपए प्रति लीटर था।
मुंबई में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर
वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 34 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। डीजल कोलकाता में 40 पैसे, मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 75.25 रुपए, 77.22 रुपए, 80.79 रुपए और 78.12 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
भारत में पेट्रोल की कीमतों से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
चारों महानगरों में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई डीजल की कीमतें क्रमश: 70.16 रुपए, 72.01 रुपए, 73.48 रुपए और 74.13 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गईं। गौरतलब है कि दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव 4 अक्टूबर को सर्वाधिक उंचाई पर पहुंच गए थे। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई 91.34 रुपए प्रति लीटर था। डीजल का भाव 4 अक्टूबर को दिल्ली में 75.45 रुपए और मुंबई में 81.10 रुपए हो गया था।
अपने शहर के डीजल की कीमतों से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications