लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वॉट्सऐप ने भारत में कंट्री हेड के तौर पर अभिजीत बोस को नियुक्त किया है। अभिजीत भारत के पहले वॉट्सऐप हेड होंगे।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वॉट्सऐप ने भारत में कंट्री हेड के तौर पर अभिजीत बोस को नियुक्त किया है। अभिजीत भारत के पहले वॉट्सऐप हेड होंगे। भारत सरकार ने वॉट्सऐप से कुछ मांग की थी जिसमें कंट्री हेड की नियुक्ती शामिल थी।
फिलहाल बता दें कि अभिजीत अगले साल की शुरुआत से वॉट्सऐप ज्वॉइन कर लेंगे। वॉट्सऐप ने एक स्टेटमेंट मे कहा है कि बोस कैलिफोर्निया के बाहर पहले कंट्री हेड होंगे और वो गुरूग्राम में काम करेंगे।

डिजिटल इकॉनमी में लोगों को कनेक्ट कर सके
इतना ही नहीं वॉट्सऐप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मैट ने कहा है, वॉट्सऐप भारत को लेकर कमिटेड है। हम लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स बनाएंगे जो भारत की तेजी से बढ़ती हुई डिजिटल इकॉनमी में लोगों को कनेक्ट कर सके। वॉट्सऐप के बयान के मुताबिक एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर बोस को पता है कि मीनिंगफुल पार्टनर्शिप कैसे की जाती है जो देश भर में बिजनेस करे।
जैसा की हम जानते हैं कि भारत में पिछले कुछ महीनों से वॉट्सएप्प को लेकर लगातार चर्चा रही है। फेक न्यूज और अफवाह इसकी सबसे बड़ी वजह रही है।
भारत सरकार की मांग रही है कि कंपनी वॉट्सऐप से सेंड किए गए फेक मैसेज का ऑरिजिन पता लगाए। हालांकि प्राइवेसी का हवाला देते हुए कंपनी ने ऐसा करने से पहले ही मना किया है।
वहीं 2011 में अभिजीत बोस ने Ezetap की शुरुआत की और वो कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर के तौर पर काम कर रहे थे। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट कंपनी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
