भारत में डिजिटल लेन-देन तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ने से पेमेंट एप्प पर ट्रांजेक्शन भी तेजी से हो रहे हैं।
भारत में डिजिटल लेन-देन तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ने से पेमेंट एप्प पर ट्रांजेक्शन भी तेजी से हो रहे हैं। देश के तेजी से बढ़ते पेमेंट्स प्लेटफार्म्स में से एक फोनपे ने अपने मोबाइल एप पर एक अरब डिजिटल भुगतान का आंकड़ा पार कर लिया है।

महज 26 महीनों में प्राप्त किया
कंपनी ने बुधवार को यह ऐलान किया है। वहीं कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो इसकी तेज बढ़ोतरी दर और देश भर में व्यापक रूप से स्वीकार्यता को दर्शाता है। यह महज 26 महीनों में प्राप्त किया गया है। साल 2018 के जून में फोनपे ने 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार किया था।
बता दें कि फोन पे के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर निगम ने बताया, फोन पे की विकास दर और स्वीकरण हमारी उम्मीदों से अधिक रही है। इस असाधारण मील के पत्थर को प्राप्त करने में मदद करने के लिए हम अपने सभी यूजर्स का धन्यवाद करते हैं। जो हमारी स्थापना के बाद से ही हमें समर्थन प्रदान कर रहे हैं।
फ्लिपकार्ट ने पेश किया फोन पे
वर्तमान में भारत के अधिकांश लोग यूनीफाईड पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। और इसमें भी फोन पे काफी पॉपुलर हो रहा है। बता दें कि इसे फ्लिपकार्ट ने पेश किया था।
फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना है, फिनटेक और डिजिटल भुगतान देश के सबसे आशाजनक उद्योगों में से एक है, और जिस गति से फोनपे का विकास हो रहा है, हम उसे देख कर प्रसन्न हैं। वहीं उन्होंने कहा हम फोनपे को भारत के सबसे पसंदीदा भुगतान एप्प बनने के अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications