यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
तेल के दामों में फिर राहत मिली है। पिछले 1 महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार कम हो रहे। बता दें बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे, यानी न कम और न ज्यादा। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 41 पैसे घटकर 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं तो वहीं डीजल के दामों में भी 30 पैसे की कटौती देखने को मिली और नए दाम 70.97 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गए हैं।

मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और आज यह 81.50 रुपए प्रति लीटर बिका। तो वहीं डीजल के दाम 32 पैसे घटकर 74.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव 23 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा गिरा है। कच्चे तेल का दाम मंगलवार को 6 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़का। फिलहाल पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को कच्चे तेल के दाम में रिकवरी आई है।
पिछले सत्र में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड का भाव करीब एक साल के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी लाइट क्रूट वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई मंगलवार को 53 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया।
आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को पेट्रोल रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। तब से दिल्ली में इसकी दर 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। इसी तरह चार अक्टूबर को डीजल भी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली में यह 75.45 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 80.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। पेट्रोल और डीजल के भाव 16 अगस्त से बढ़ने शुरू हुए थे। तब दिल्ली में पेट्रोल 77.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.72 रुपए प्रति लीटर पर था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
