सरकार ने बजट 2019 की तैयारी शुरु कर दी है। तो वहीं वित्त मंत्रालय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण के लिए केंद्रीय मंत्रालयों से सुझाव मांगे हैं।
नया साल शुरु होने में मात्र 1 महीने बचे हैं और फरवरी के आते ही बजट पेश किया जाएगा। जिसके चलते सरकार ने बजट 2019 की तैयारी शुरु कर दी है। तो वहीं वित्त मंत्रालय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण के लिए केंद्रीय मंत्रालयों से सुझाव मांगे हैं। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले ये सरकार का आखिरी बजट होगा। लाइव मिंट की खबर के अनुसार सरकार 1 फरवरी को पूर्ण बजट पेश कर सकती है। आमतौर पर लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश होता है।

बता दें अंतरिम बजट को हिंदी में लेखानुदान कहते हैं। लाइव मिंट की ही खबर के अनुसार वित्त मंत्रालय 1 फरवरी 2019 को पूर्ण बजट पेश करने की योजना बना रहा है। मई 2019 में सरकार के 5 साल पूरे हो जाएंगे। इस हिसाब से मार्च-अप्रैल में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। सरकार अपनी नीतियों की निरंतरता का संकेत देना चाहती है।
इससे पहले खबर आई थी कि सरकार बजट 2019-20 में इनकम टैक्स से जुड़े प्रस्ताव बजट में शामिल करेगी। 3 दिसंबर से वित्त मंत्रालय में पत्रकारों की आवाजाही पर रोक लग जाएगा।
इसके अलावा वित्त मंत्राय ने एक पत्र भेजकर मंत्रालयों से कहा है कि कृपया 30 नवंबर 2018 तक अपने विभाग से संबंधित जरुरी सूचना या सुझाव उपलब्ध कराएं। 2019-20 के बजट भाषण में शामिल करने के लिए सामग्री भेजने के लिए कहा है। वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर से ही 2019-20 के बजट की तैयारी शुरु कर दी थी। बजट 1 फरवरी 2019 को पेश किया जाएगा। ये बजट वित्तमंत्री अरुण जेटली का लगातार छठा बजट होगा।
निर्धारित व्यवस्था के तहत चुनाव वर्ष में लेखानुदान पेश किया जाता है और नई सरकार पूर्ण बजट पेश करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications