बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे। जिसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे और तो उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे। जिसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे और तो उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।
बच्चन के प्रवक्ता का कहना हैं कि 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे। आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे।
बैंक ऑफ इंडिया के साथ किया सेटलमेंट
बता दें कि अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस वन टाइम सेटलमेंट' किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है।
उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया
हांलाकि इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता से पूछे जाने पर उन्होंने पुष्टि कर बताया, अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है। इससे पहले उन्होंने पहले महाराष्ट्र के किसानों का ऋण भी चुकाया था। करीब 70 किसानों का चुनाव कर उन्हें निजी तौर पर मुंबई बुलाया गया है। जहां उन्हें सीधे अमिताभ की ओर से ऋण के भुगतान संबंधी बैंक के पत्र सौंपे जाएंगे।
किसानों को आत्महत्या से रोकने के लिए उठाया कदम
अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में लिख कर कहां था कि उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की सूची तैयार कर ली गयी है। उनके 5.5 करोड़ के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा।
वहीं इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के 350 किसानों के कर्ज का भुगतान किया था। अमिताभ ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता की थी, जिनके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दे दी थी। बिग बी कहते हैं कि किसानों का कर्ज चुकाने का मकसद उन्हें आत्महत्या करने से रोकना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
