मंगलवार को सेंसेक्स लगभग 100 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं निफ्टी 35 अंक कमजोर होकर 10750 के नीचे ट्रेड कर रहा है।
मंगलवार को सेंसेक्स लगभग 100 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं निफ्टी 35 अंक कमजोर होकर 10750 के नीचे ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों के लाल निशान में खुलने का असर भारत पर भी दिखा।
आज के टॉप गेनर्स, टॉप लूजर्स
हांलाकि निफ्टी में गेल, एचपीसीएल, आयशर मोटर्स, बीपीसीएल, आईओसी सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे, जिनमें 1 से 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं यस बैंक सबसे ज्यादा 5 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, हिंडाल्को में 1.50 से 2 फीसदी के बीच कमजोरी बनी हुई है।

आरबीआई की बोर्ड मीटिंग का असर दिख सकता
बता दें कि आज शेयर बाजार पर एक दिन पहले हुई आरबीआई की बोर्ड मीटिंग का असर दिख सकता है। सोमवार को रिजर्व बैंक आरबीआई और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने के संकेत मिले। आरबीआई और सरकार, केंद्रीय बैंक के पास मौजूद रिजर्व के उचित साइज के विवादित मुद्दे को एक एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजने को सहमत हो गए। वहीं छोटे कारोबारियों के स्ट्रेस्ड लोन की रिस्ट्रक्चरिंग के मुद्दे पर आरबीआई द्वारा ही विचार किया जाएगा।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट का असर
एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट का असर अधिकांश एशियाई बाजारों पर दिखा। वहीं जापान का बेंचमार्क निक्की 0.74 फीसदी और साउथ कोरिया का कोस्पी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट और शेनझेन कंपोजिट भी लगभग 1 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के एएसएक्स 200 में दोपहर के कारोबार के दौरान 0.81 फीसदी की कमजोरी बनी हुई है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications